अग्रवाल वैश्य सभा कैथल की कार्यकारिणी घोषित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 सितम्बर 2016, 4:44 PM (IST)

कैथल। अग्रवाल वैश्य सभा कैथल की बैठक रविवार को सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सभा की कार्यकारिणी पर विचार विमर्श करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में धर्मवीर कैमिस्ट को सभा का चेयरमैन, पवन गर्ग को उप-चेयरमैन नियुक्त किया गया। प्रधान रवि भूषण गर्ग ने बताया कि आज सभा ने अपनी कार्यकारिणी बनाई है और अग्रवाल वैश्य सभा के द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन बड़े धूम धाम से किया जाएगा। जयंती एक पखवाड़े के रूप 29 सितम्बर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। दो मंच अग्रवाल वैश्य युवा मंच और अग्रवाल वैश्य महिला मंच का गठन भी किया जाएगा ताकि युवा शक्ति युवाओं के साथ और महिला शक्ति महिलाओं से साथ कार्य कर सके।