कानपुर। जेसीआई कानपुर के जेसी सप्ताह स्प्रेड के अन्तर्गत कार रैली का आयोजन किया गया। कार रैली मालरोड से शुरू होकर साउथ कानपुर होते हुए आनन्दपुरी में समाप्त हुई। रैली का उद्घाटन शलभ माथुर एसएसपी कानपुर द्वारा किया गया।
रैली में शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने, धीमी गति से गाड़ी चलाने आदि का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अशीष सुरेखा, मनोज अग्रवाल, मनीष झावर, अनुज अग्रवाल, विकास जिंदल द्वारा किया गया।