झुंझुनूं । इंडाली रोड़ का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। झुंझुनूं से इंडाली जाने वाली सडक़ पर रेल्वे का अंडरपास बनाया जा रहा पास ही करीब ढाई सौ घरो कि बस्ती बसी हुई है। जिनके पास निकलने का रास्ता तक नही है। चालीस फुट के रास्ते पर दिवार बना दि गई। जो कॉलोनी से निकलने का मात्र एक रास्ता है। रविवार को सुबह दस बजे गांव के लोग व जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और काम रूकवाकर रेल्वे अधिकारी व जिला कलेक्टर से बात की ओर ज्ञापन दिया । करीब दो घंटे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बिच वार्ता हुई जिसपर अधिकारियों ने सात दिन का समय मांगा ओर समस्या का हल निकालने कि बात कही । वही दिनेश सुंडा ने चेताया कि अगर सात दिन में सम्सया का हल नही होता है तो बड़ा आंदोलन कर प्रदशर्न किया जायेगां जिसका जिमेंदार प्रशासन होगा।