कानपुर के कल्याणपुर थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में कुछ लड़कों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की जिसके बाद अचानक बवाल मच गया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का मौहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को संभाला।
कल्याणपुर के रोशन नगर में उजागेश्वर मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गणेश मूर्ति की स्थापना गई थी। स्थापना के बाद भगवान के संगीत का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी वहां पर इलाके के कुछ लड़कों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महोत्सव करा रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन असमाजिक तत्वों ने पहले तो मारपीट की और फिर पूजा स्थल पर पथराव कर दिया।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझा कर शांत कराया और कार्यक्रम को वहीं समाप्त करवा दिया जिससे कि वहां कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाए। वहीं गणेश महोत्सव समिति के लोगों का कहना है कि जब तक गलत हरकत करने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मूर्ति विसर्जन नहीं करेंगे।