माता के जयकारों से गूंज उठा समां

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 सितम्बर 2016, 11:13 AM (IST)

करौली। कैलादेवी स्थित कैला माता का दरबार में सम्पूर्ण रात्रि मां के जयकारे लगे। कैलादेवी भक्त सेवा समिति दिल्ली की ओर से शनिवार रात्रि को भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर माता के दरबार में फूलों की बंगला झांकी सजाई गई। रात्रि भर चली भक्ति संध्या में गायक कलाकारों ने माता को विभिन्न भेंटे प्रस्तुत की। इस मौके पर आयोजन स्थल से लेकर माता के मंदिर तक आकर्षक रोशनियों से सजावट की गई।