बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘द रिंग’ का शीर्षक अस्थाई है और यह केवल काम चलाने के लिए है। यह खुलासा खुद फिल्म की अभिनेत्री ने किया।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘फिल्म की
टीम के साथ एमस्टर्डम में, ‘द रिंग’ केवल कामचलाऊ शीर्षक है।’’
उन्होंने इस फिल्म की इससे पहले प्राग में शूटिंग की है। यह शाहरुख और अनुष्का की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में साथ काम कर चुके हैं।