दिल्ली-एनसीआर,गुडगांव,हरियाणा में 4.1 तीव्रता का भूकंप

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 सितम्बर 2016, 9:40 PM (IST)

नई दिल्ली। शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई गई। खबरों के मुताबिक रात करीब 8.57 बजे गुडगांव में दो सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। बताया गया कि भूकंप का केंद्र झज्जर में जमीन से 10 किमी नीचे था।

भूकंप के झटके दिल्ली, गुडगांव, रोहतक के आस-पास महसूस किए गए। हरियाणा के झज्जर को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। रोहतक में कई झटके महसूस किए गए।हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। फिलहाल कहीं से जान-माल को क्षति की सूचना नहीं है।

पिछले महीने 24 सितंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र पडोसी देश म्यांमार में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई थी।