132 केवी जीएसएस पावटा पर रखरखाव कार्य, 29 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 जून 2026, 1:48 PM (IST)

पावटा। 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) पावटा पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सोमवार 29 जून 2026 को विभिन्न फीडरों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

सहायक अभियंता (क्लस्टर-आरवीपीएन) कुणाल पटेल ने बताया कि 33 केवी शकमबरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 33 केवी खेलना फीडर की बिजली आपूर्ति शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस शटडाउन के कारण 33 केवी जीएसएस खेलना एवं भोनावास-दुदावास से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी संबंधित समयावधि में बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य समय पर पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे