फाइनल ट्रायल पर टेल्गो ट्रेन,9 खास बातें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 सितम्बर 2016, 2:48 PM (IST)

नई दिल्ली। स्पैनिश टेल्गो ट्रेन आज अपने आखिरी ट्रायल पर निकल चुकी है। टेल्गो निर्धारित समय के मुताबिक दोपहर 2.45 बजे दिल्ली से रवाना हुई। यह ट्रेन रविवार सुबह 2.29 पर मुंबई पहुंचेगी। अनुमान के मुताबिक यह 1,384 किलोमीटर की यात्रा 12 घंटे से भी कम समय में पूरी करेगी। हालांकि पिछले तीन ट्रायलों में यह अनुमान पर खरी नहीं उतरी थी।

आइए जानते हैं टेल्गो ट्रेन की कुछ खास बातें

1. स्पेन निर्मित टेल्गो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि औसत ट्रायल स्पीड 150-160 किलोमीटर प्रति घंटा है। गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

2.टेल्गो ट्रेन में सीटें विमान की तरह होती है। सीटों के बीच एक अटेची से अधिक कुछ नहीं रखा जा सकता।

3. टेल्गो ट्रेन की इंटीरियर पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ सकता है। चाहे तापमान 50 डिग्री हो या माइनस 20 डिग्री।

4. टेल्गो ट्रेन के कोच राजधानी और शताब्दी जैसी रेलों के कोच की तुलना में बेहद सस्ते हैं। इनकी मेटेनेंस पर भी कम खर्चा आता है।

5. टेल्गो ट्रेन कई मामलों में जापान की हाई स्पीड ट्रेनों से भी आगे है। जापान की हाई स्पीड रेल के लिए महंगे ट्रैक की जरूरत होती है, जबकि टैल्गो ट्रेन को भारत में बने ट्रैक में थोड़ा बहुत बदलाव करके चलाया जा सकता है।

6. टेल्गो ट्रेन में हर यात्री के लिए टेबल, रीडिंग लाइट, ऑडियो एंटरटेनमेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

7. टेल्गो ट्रेन के हर कोच में नहाने की व्यवस्थाए रेस्त्रां और कैफेटेरिया हैं।

8. टेल्गो स्पेन के रेलवे सेक्टर की बड़ी कंपनियों में एक है। इसकी शुरुआत मई 1941 में हुई थी। आज लगभग पूरी दुनिया में इसका कारोबार फैला है। टेल्गो का मुख्यालय मैड्रिड में है।

9. स्पेन निर्मित टेल्गो के संचालन में अन्य ट्रेन के मुकाबले 30 प्रतिशत कम उर्जा की खपत करती है।