रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के आयुर्वेद हास्पीटल से ग्राम जन जागरुकता योग रैली को वैध नरेंद्र पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को ग्राम जन जागरुकता योग रैली को रवाना करने से पूर्व वैध नरेंद्र पाराशर ने मौजूद लोगों को बताया कि हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रह सके।
अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम सभी कार्य आराम से कर सकेंगे। साथ ही योग से होने वाले फायदों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर राजकुमारी, विमलेश, पीयूष, अंजलि कुमारी, लक्ष्मीकांत, राजवीर, ललिता शर्मा आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे