टोंक में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 3 SDM के तबादले, 6 नए RAS अधिकारियों की तैनाती से भरे उपखंडों के रिक्त पद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 जून 2026, 2:03 PM (IST)

टोंक। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी की गई 178 आरएएस (RAS) अधिकारियों की जंबो तबादला सूची में टोंक जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने टोंक, उनियारा और निवाई के उपखंड अधिकारियों (SDM) का तबादला कर दिया है, वहीं जिले में कुल छह नए आरएएस अधिकारियों को तैनात किया है। इनमें से पांच अधिकारियों को बतौर एसडीएम और एक अधिकारी को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर लगाया गया है।
इस फेरबदल की सबसे खास बात यह रही कि पिछले काफी समय से रिक्त चल रहे टोडारायसिंह और पीपलू उपखंडों में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। इस नई सूची के बाद अब जिले के सभी सातों उपखंडों में एसडीएम के पद पूरी तरह भर जाएंगे। हालांकि, सरकार ने मालपुरा और देवली के उपखंड अधिकारियों के पदों में कोई बदलाव नहीं किया है।
राकेश कुमार मीणा होंगे जिला परिषद के नए CEO
तबादला सूची के अनुसार, टोंक जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के महत्वपूर्ण पद पर राकेश कुमार मीणा द्वितीय को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही टोंक के स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने के लिए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में इन नए चेहरों को मिली SDM की कमानजिले के विभिन्न उपखंडों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने के लिए पांच नए एसडीएम तैनात किए गए हैं:
टोंक: टोंक मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी के पद पर सीमा खेतान को लगाया गया है।
टोडारायसिंह (रिक्त पद): इस रिक्त चल रहे पद पर अब अंशुल सिंह टोडारायसिंह के नए एसडीएम होंगे।
पीपलू (रिक्त पद): पीपलू में रिक्त पद को भरते हुए गुलाब सिंह वर्मा को नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निवाई: निवाई उपखंड की कमान अब गंभीर सिंह के हाथों में होगी।
उनियारा: उनियारा में सुमन गुर्जर को नया एसडीएम (SDM) लगाया गया है।
टोंक से विदा हुए ये अधिकारी, यहाँ मिली नई तैनातीजिले से स्थानांतरित हुए तीन आरएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने अन्य जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं:
हुकमीचंद रोहलानिया (पूर्व एसडीएम, टोंक): इन्हें टोंक से स्थानांतरित कर नावां (डीडवाना-कुचामन) का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है।
पूजा मीणा (पूर्व एसडीएम, उनियारा): इन्हें उनियारा से हटाकर भूमि अवाप्ति अधिकारी, ईआरसीपी (ERCP) प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग, अलवर के पद पर भेजा गया है।
अजीत सिंह (पूर्व एसडीएम, निवाई): इन्हें निवाई से स्थानांतरित कर नवलगढ़ (झुंझुनूं) का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे