स्कूटी का रंग छूटा तो चाकू मार दिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016, 9:17 PM (IST)

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन में स्कूटी में मामूली रूप से पेंट लगने के बाद एक युवक ने अपने ही पडोसी को चाकू मार दिया। घायल व्यक्ति की पहचान 42 साल के अशोक के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि अशोक कूडे को उठाने का काम करता है। मंगलवार को अशोक ने स्कूटी पडोस में रहने वाले मोनू से स्कूटी काम के लिए मांगी थी। इस दौरान जब वह स्कूटी वापस लेकर आया तो उसमें एक जगह पेंट हट गया था। जिसके बाद मोनू ने उसे सही कराने को कहा, अशोक ने कहा कि वह इसे सही करा देगा। लेकिन बुधवार देर शाम उसके पेट में चाकू मार दिया।