जोधपुर। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट नंबर 1 के सामने शुक्रवार रात्रि करीब 10:05 बजे सुरेंद्र कंसारा से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार रोहट निवासी पत्रकार सुरेंद्र कंसारा अस्पताल के बाहर खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके हाथ से iPhone 13 Pro मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित आरोपियों को पकड़ नहीं सका।
लूटे गए मोबाइल का नंबर 8824020718 है तथा मोबाइल का IMEI नंबर 359451184221887 बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं मोबाइल बरामदगी की मांग की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे