तबादलों से रोक हटी, टीचर्स को छूट नहीं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016, 6:48 PM (IST)

जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग को छोडक़र सभी राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण तथा पदस्थापन पर लागू प्रतिबंध 9 से 28 सितंबर, 2016 तक इस शर्त के साथ हटाया है कि स्थानांतरण/ पदस्थापन के लिए कार्य ग्रहण अवधि देय नहीं होगी। यह आदेश राज्य के समस्त निगमों, मंडलों एवं स्वयत्तशाषी संस्थानों पर भी लागू होगा।