पंचकुला में आयोजित होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016, 4:53 PM (IST)

पंचकुला। पंचकुला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट धर्मशाला में हरियाणा प्रदेश का पहला विवाह योग्य जाट युवक युवतियों व उनके परिवारों का परिचय सम्मेलन 11 सितंबर को होगा। इस परिचय सम्मेलन के संयोजक राजबीर ने बताया की शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बच्चों की विवाह के लिए काफी परेशानी होती है। इसी के चलते सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 300 परिवारों ने आने की सहमति दी है। यह कार्यक्रम नि:शुल्क है। समारोह की अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक व जाट सभा के चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र सिंह मलिक करेंगे।