मैत्री मैच में सोनीपत पुलिस ने मारी बाजी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016, 2:41 PM (IST)

गोहाना। गांव मूडलाना में पुलिस और जनता के बीच में दोस्ताना माहौल बनाने के लिए हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास की आठ गांव की टीमों ने भाग लिया। पूरे दिन चली इस प्रतियोगिता मे सोनीपत पुलिस की टीम ने शामड़ी की टीम को हराते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रोहतक रेंज के आईजी और डीआईजी एचएस दून के निर्देश पर सोनीपत पुलिस द्वारा गांव मुंडलाना में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।