करियर डेस्क। नई दिल्ली
सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय संचार निगम लिमिटेड में जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से स्टार्ट होंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
ये ले सकते हैं भर्ती में भागः
जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने टेलिकम्युनिकशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो या एमएससी (Electronics)/ एमएससी (Computer Science) डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 जुलाई 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं वेतनः
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जायेगा। जो अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले युवाओं को 16400 से लेकर 40500 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्कः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
अगस्त में होगी परीक्षाः
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सीबीटी परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 (संभावित) में करवाई जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इस पेज पर दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे