जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर संभाग की जनसुनवाई में लोगों की परेशानियों को सुना। जनसुनवाई के लिए शुक्रवार को सुबह से ही जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर जयपुर मुख्यमंत्री निवास आए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
लगी रही कतार
जनसुनवाई में आए लोगों की कतार मुख्यमंत्री निवास पर लगी रही। जयपुर
संभाग के विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की आस में यहां आए।
मुख्यमंत्री ने भी बड़े धैर्य और स्नेह से लोगों की समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के
सम्बंध में निर्देश दिए।
लोगों में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से आयोजित इस जनसुनवाई के प्रति यहां आए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग शांतिपूर्वक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के लिए उपहार भी लेकर पहुंचे।