वाराणसी । कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सपा प्रत्याशी कैण्ट विधानसभा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने जिले की सभी सीटों पर जीत की बात कही।
उन्होंने इसके पीछे बनारस में किए गए विकास कार्यो को बड़ी वज़ह बताया और सपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।उन्होंने आर एस एस का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी की जुमलेबाजी अब नही चलेगी।
राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रदेश की जनता अनभिज्ञ नही है,जनता इसका जवाब ज़रूर देगी ।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंय़
बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी एमएलसी वासुदेव यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र से आगे बढ़ कर सूबे में जनकल्याणकारी कार्य किए। इसके बूते सपा 2017 में फिर बहुमत की सरकार बनाएगी।
सपा ने मेट्रो , एक्सप्रेस वे, लैपटाप, समाजवादी पेंशन दिया तो केंद्र सरकार ने मेडिकल व आइटी की फीस दो गुना कर टेंशन दे दिया।सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान एम एल सी वासुदेव यादव ने कहा - सपा ही डिजिटल इंडिया की वास्तविक सूत्रधार है।
एमएलसी वासुदेव यादव ने बताया कि डिजिटल इंडिया की वास्तविक सूत्रधार सपा है। इसके लिए सपा सरकार ने लैपटाप बांटे और अब हर हाथ में स्मार्ट फोन देने जा रही है।
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लैपटाप बांटने पर इसे झुनझुना करार देने वाले अब अंग्रेजी नाम देकर श्रेय बटोरने में जुटे हैं।
उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वास्तव में जिसने कभी एक बकरी भी नहीं पाली वो गौ रक्षा की बात करते हैं। स्वच्छ भारत के नाम जनता को गुमराह किया है,और दिल्ली की उन गलियों मे झाडू मारी जो पहले से ही साफ थी ।