मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार ने वर्ष 2001 में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई थी। आज अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं। अब उनका नाम किसी अन्यअभिनेत्री के साथ नहीं जुडता लेकिन ऐसा भी नहीं है कि अक्षय का नाम किसी अन्य अभिनेत्री के साथ ना जुडा हो। अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुडा है। आइए जानते हैं किन किन अभिनेत्रियों के साथ अक्षय का नाम जुडा।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूजा बत्रा:
पूजा बत्राउस समय टॉप मॉडल हुआ करती थी और अक्षय
कुमार बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे। अक्षय कुमार का नाम पूजा बत्रा के
साथ जुडा। हांलांकि दोनों की नजदीकियां ज्यादा दिनों तक नहीं रही। आज अक्षय
कुमार बॉलीवुड पार्टियों से दूर ही रहते हैं लेकिन उस समय वे पार्टियों
में पूजा बत्रा के साथ नजर आया करते थे।
आयशा झुलका:
अक्षय
कुमार की सुपरहिट फिल्म रही खिलाडी में अक्षय कुमार और आयशा झुलका ने साथ
में काम किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ गई। बॉलीवुड में दोनों
के अफेयर के चर्चे होने लगे थे।
रवीना टंडन:
बॉलीवुड की
जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ भी अक्षय कुमार का नाम जुडा। फिल्म
मोहरा की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन और अक्षय करीब आए। खबरें तो यहां तक
थी कि दोनों शादी करना चाहते थे और सगाई कर ली थी लेकिन बाद में किसी बात
को लेकर दोनों में अलगाव हो गया।
शिल्पा शेट्टी:
अभिनेत्री
शिल्पा शेट्टी के साथ भी अक्षय के अफेयर के चर्चे काफी मशहूर रहे। पूरे
बॉलीवुड और मीडिया में शिल्पा और अक्षय के काफी चर्चे रहे। करीब एक साल तक
दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में अक्षय की लाइफ में ट्विंकल की
एंट्री हो गई। ट्विंकल और शिल्पा में अच्छी दोस्ती थी। जब शिल्पा को अक्षय
और ट्विंकल के बारे में पता चला तो शिल्पा ने अक्षय से दूरी बना ली।