बाथरुम हो गया प्रसव

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2016, 11:09 PM (IST)

पाली। जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय बांगड़ अस्पताल में जननी योजना को उस समय पलीता लग गया जब एक महिला के बाथरूम में ही प्रसव हो गया । जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक महिला की पहले तो सुध नहीं ली गई । महिला किसी तरह बाथरूम पहुची वहां प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सा कर्मी दौड़े लेकिन वहीं प्रसव कराया । हद तो तब हुई जब प्रसव के कारण बाथरूम के गन्दा हों जाने से उसकी साफ सफाई भी परिजनों को करनी पड़ी ।