धोखाधडी करने के आरोपी गोल्ड सुख कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2016, 9:04 PM (IST)

जयपुर । जनता से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में फरार चल रहे चिटफंड कंपनी गोल्डसुक के निदेशक गुरूबक्स सिंह को वैशालीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभियुक्त घनश्याम सिंह व गुरूतेज सिंह की तलाश की जा रही है।

उपायुक्त (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आदित्य कोसमोस प्रा.लि. के निदेशक पहले गोल्ड सुख के डायरेक्टर थे। उन पर ठगी और धोखाधड़ील के कई मामले अलग अलग थानों में दर्ज है। वे कई थानो मे स्थाई वारण्टी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसीपी रतन सिह के निर्देशन मे सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे थानाधिकारी वैशाली नगर प्रमेन्द्र कुमार, उनि. भुरी सिंह एवं हिम्मत सिंह, कानि. गुरूप्रसाद, भरत सिंह, रणवीर सिंह एवं नेमीचन्द की टीम गठित कि गई थी।
टीम ने काफी प्रयासो व तकनीकी साधनों की सहायता से अभियुक्त गुरूबक्स सिंह गा्रम गाहडु थाना हनुमानगढ टाउन जिला हनुमानगढ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया तो कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में देने आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण गुरूबक्स सिंह, गुरूतेज सिंह एवं घनश्याम सिंह जो कि गोल्डसुख के डायरेक्टर थे। पूर्व में गोल्डसुख कम्पनी के द्वारा धोखाधडी करने मे गिरफ्तार हुए थे। जेल से रिहा होने पर आदित्य कोसमोस प्रा लि से चिटफण्ड कम्पनी बनाकर कई लोगो के रूपये हडपकर फरार हो गये। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। अभियुक्त गुरूबक्स सिंह को थाना वैशाली नगर के 6 स्थाई वारण्टों में गिरफ्तार किया है।