खास खबर। जयपुर
बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में हर साल गुप्त वृन्दावन धाम नई पहल करता है। बच्चे समाज में आगे बढ़ने के साथ साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और वैदिक संस्कारों से जुड़े रहे इसके लिए आज गुप्त वृन्दावन धाम में 'कल्चर कैंप' का शुभारम्भ हुआ, कैंप का पहला बैच आज 18 मई से शुरू हुआ है जिसमे बच्चे अगले पंद्रह दिन वैदिक कलाओं की बारीकियां सीखेंगे।
कल्चर कैंप में नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण के लिए बच्चों को धार्मिक शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा, कैंप में बच्चे धार्मिक थिएटर, कीर्तन, भगवद गीता के श्लोक, वैदिक आर्ट क्राफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंगऔर कुकिंग सीखेंगे , कैंप की सबसे ख़ास बात यह है की इसमें बच्चों को हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करना सिखाया जाएगा जिससे बच्चे अपने जीवन में धार्मिक पथ पर आगे बढ़ सकेंगे।
गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित कल्चर कैंप मे बच्चे भगवान कृष्ण के जीवन से जुडी प्रेरक कहानियां सुनेंगे और धार्मिक वीडियोस देखेंगे जो उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इसमें बच्चों को जयपुर के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जायेगी। यह कल्चर कैंप कक्षा प्रथम से लेकर दसवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है जिसका समय है, सुबह 7 .30 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है । कल्चर कैंप के साथ कक्षा छः से बारह के लिए निःशुल्क पुरुषोत्तम कैंप का आयोजन भी किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे