सिरोही। जिले के आबूरोड में प्रशासन ने एक कार्रवाई करते हुए न्यू टाउनशिप कॉलानी में बने एक मकान से 22 बंधुआ मजदूरो को मुक्त करवाया गया है। ये मजदूर बिना मजूदरी के करीब एक वर्ष से कार्य कर रहे थे।
सिरोही जिले के आबूरोड में प्रशासन की एक बडी कार्रवाई कहे या ऐसा निराश करने वाला मामला जिसमें एक घर में 22 बंधुआ मजदूरों को प्रशासन ने मुक्त करवाया है। इन बंधुआ मजदूरों से जानवरों के तरह कार्य करवाया जा रहा था तथा मजूदरी के नाम पर केवल डॉट, फटकार , गालियां और मारपीट इनको मिलती थी। डॉट, फटकार , गालियां और मारपीट को ही अपनी जिंदगी मान चुके ये मजूदर भी इसकों ही अपनी किस्मत मान चुके थे।
इन मजदूरों से दिन के 24 घंटों में से 16 से 18 घंटे कठोर करवाया जाता था तथा खाने के नाम पर रूखा सूखा खाना इनकों परोस दिया जाता था। इन मजदूरों को किसी से मिलने पर भी रोक थीे तथा इनकों एक कैदी की तरह रखा जाता था। जैसे तैसे करके इन मजदूरों के परिजनों ने एक स्वंयसेवी संस्था से संपर्क किया तथा पूरे मामले की जानकारी दी। इस स्वयं सेवी संस्थान ने भी जब तह में जाकर इस मामले की जांच पडताल की तो जब सच उनके सामने आया तो वे भी चैक गए क्योकि इन मजदुरों को बधुंआ बना लिया गया था । इस स्वयसेवी संस्था ने ही प्रशासन के सामने इस कडवे सच को रखा तो प्रशासन के चेहरे के भी नींद उड गई। प्रशासन ने तबाडतोड इस मामले की अपने स्तर पर जांच करवा कर तहसीलदार मनसुखलाल डामोर के नेतृत्व में एक टीम गठित की तथा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर दबिश दी । इस दबिश मे मौके से 22 बधुंआ मजदुरो को मुक्त करवाया गया। अब प्रशासन मामले मेंं लिप्त ठेकेदार से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबी नमे लगी हुई है फिलहाल 22 मजदुरो को मुक्त करा कर उनको सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।