बीकानेर की साध बनी सर्वश्रेष्ठ तैराक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2016, 6:12 PM (IST)

बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्यामखानी मस्जिद बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 58वीं 14 वर्ष छात्र/छात्रा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा व विशिष्ट अतिथि तैराकी संघ के सचिव चंद्रशेखर जोशी थे। अध्यक्षता वरिष्ठ कोच मदन मोहन व्यास ने की। इस मौके पर प्रतिभागियोंं का मैडल पहनाकर सम्मान किया गया। अंत में प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाध्यापक गोपीकृष्ण खत्री ने सभी आगुंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

तैराकी प्रशिक्षक गिरीराज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में प्रथम सुर्यांश तिवाड़ी, द्वितीय केशव छंगाणी, तृतीय माधव बिस्सा रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में प्रथम अगस्त्य स्वामी, द्वितीय भानुप्रताप सिंह तथा तृतीय शंशाक सेवग रहे। वहीं 100 मीटर बैक स्टॉक में प्रथम चिराग, द्वितीय अगस्त्य स्वामी एवं भानुप्रताप सिंह तृतीय रहे। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में भजनीता साध को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार दिया गया।