गांव - गांव में जगे साक्षरता की अलख-चौधरी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2016, 4:23 PM (IST)

टोंक। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा हैं कि गांव-गांव में साक्षरता की अलख जगाये ताकि कोई भी निरक्षर नही रहें। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी गुरूवार को जिला परिषद टोंक के सभागार में जिला लोक शिक्षा समिति की ओर से आयोजित विश्व साक्षरता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने समिति के अधिकारियों को सावचेत किया कि साक्षरता अीिज्ञयान का लाभ हर शिक्षा से वंचित वर्ग तक पहुंचे।