सोनीपत। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को मामूली बात को लेेकर हुए झगड़े में एक छात्र ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मामूली टेप को लेकर छात्र दीपक का खुशवेंद्र नाम के छात्र से झगड़ा हो गया था। झगड़े में दीपक ने खुशवेंद को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी कॉलेज में ही हालत काफी खराब हो गई।
बाद में उसे आनन-फानन मेें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी राहुल
देव ने बताया पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को पकडऩे के लिए टीम
गठित कर दी है।