झांकियों के साथ निकली हेड़े की परिक्रमा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 11:22 PM (IST)

जयपुर। गोपालजी महाराज की 198वीं हैड़े की परिक्रमा बुधवार को प्रात: 6 बजे गोपाल जी का रास्ता स्थित नृसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई। इस ऐतिहासिक परिक्रमा में ढोलक-मंजीरों बजाती भक्त मंडली के सदस्य जौहरी बाजार के मंदिरों में दर्शन करते हुए सांगानेरी गेट पहुंचे। इसके बाद धूलेश्वर महादेव मंदिर, हाथी बाबू के बाग होते हुए नाहरी का नाका पंचमुखी हनुमान, धूलकोट, गढगणेश, नहर के गणेशजी, धोतीवालों की बगीची, बद्रीनारायणजी की डूंगरी, लाल डूंगरी स्थित कल्याणजी, गणेशजी के मंदिर होते हुए गलता पहुंची जहां से वापस शाम को सांगानेरी गेट पहुंचे। यहां से सजे-धजे सजीव झांकी के रूप में शोभायात्रा के रूप में भजनों के साथ गोपालजी का रास्ता पहुंचे जहां यात्रा का विश्राम हुआ।