भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने बजट घोषणा 2026 - 27 के तहत करीब 26 किलोमीटर लंबी नॉन पेचेवल सड़कों के नवीनीकरण व डामरीकरण के प्रस्ताव जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाए हैं ।
विधायक डॉ गर्ग द्वारा भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के पीपला से सूती तक 3.80 किलोमीटर, ऊंदरा से चारलीगंज तक 2 किलोमीटर, ठेई से चिकसाना की ओर डेढ़ किलोमीटर, चिकसाना से भरंगरपुर तक 1 किलोमीटर, संपर्क सड़क जाटौली घना तक 1 किलोमीटर, नगला जट्टा से चक ऊंदरा तक 0.95 किलोमीटर, भवनपुरा से हथेनी रोड तक 1.80 किलोमीटर, बिलौठी रोड से अठैरा तक 1.80 किलोमीटर, गामरी से पीपला तक 3.20 किलोमीटर, चिकसाना से माडौली तक 1.60 किलोमीटर, मुरवारा से सेवर हेलक सड़क वाया माढोनी तक 2 किलोमीटर, बिलौठी सड़क से बिलौठी सेंथरा तक 0.80 किलोमीटर, सुनारी से एनएच 21 वाया तेहरा लोधा तक 3.50 किलोमीटर ,जाटौली-बाघई सड़क से कारोठ तक 1 किलोमीटर नॉन पेचेवल सड़को के नवीनीकरण व डामरीकरण के प्रस्ताव भिजवाये हैं। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम हो सकेगा और लोगों की राह आसान होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे