दक्षिण के सफलतम सितारों में शुमार अभिनेता धनुष अब अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी कदम रखने जा रहे हैं। धनुष तमिल में बनने वाली फिल्म ‘पावर पांडी’ से निर्देशन की पारी शुरू कर रहे हैं।
इस फिल्म को सफल बनाने के लिए वे अपने ससुर रजनीकान्त का भी सहयोग ले रहे
हैं, जो फिल्म में विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्देशन के साथ-साथ
धनुष इस फिल्म का निर्माण, लेखन भी करेंगे। धनुष के साथ इस फिल्म में दो
अभिनेत्रियाँ प्रसन्ना और छाया सिंह महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती नजर
आएंगी।
हाल ही में धनुष ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में कलाकार बाइकर्स के रूप में नजर आ रहे हैं। सीन रोल्डन को धुनों की रचना और सेल्वाराज को छायांकन के लिए अनुबंधित किया गया है। फिल्म के बाकी कलाकारों का चुनाव भी जल्द ही किया जाएगा। अभिनय के मोर्चे पर धनुष गैंगस्टर पर आधारित फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, साथ ही वह ‘थोडारी’ और ‘कोडी’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।