मंदिर कार्य रुका तैनात हो गई आरएसी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 7:17 PM (IST)

अजमेर। मंदिर परिसर को लेकर रेलवे और हिंदूवादी संगठन आमने सामने हो गए । मंदिर निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रेलवे इस सम्पति को अपनी बताते हुए निर्माण रुकवाने के लिए रेलवे पुलिस के साथ निर्माण स्थल पहुंच गया। वहीं मंदिर विकास समिति भी इस जमीन पर अपना हक जता रहीं है। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन को दखल देना पड़ा। लेकिन समझाइश के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो प्रशासन विवाद स्थल पर आरएसी को तैनात कर दिया है। इसके बाद वीएचपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। निर्माण कार्य को तीन दिन के लिए यथास्थिति पर रोक दिया गया है।