परफाॅर्मेंस बाइक जिक्सर और जिक्सर SF अब नए अवतार में देश में उतारी गई है। सुजु़की इंडिया ने अपनी इन दोनों बाइक के स्पेशल वेरिएंट उतारे है।
इन स्पेशल एडिशन के नाम हैं जिक्सर SP और जिक्सर SF SP। दोनों बाइक्स पर SP वाले रैसिंग ग्राफिक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा, मानसून कलर की सीट और साफ लैंस वाले एलईडी टैल लैंप्स भी यहां देखने को मिलेंगे।
दोनों ही बाइक को मैट फिबरोइन ग्रे और ग्लास स्पार्कल ब्लैक (AR4) कलर में उतारा गया है। दोनों ही मोटरसाइकिल फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन में उपलब्ध है।
जिक्सर SP और SF SP दोनों में ही 154.9cc का सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन लगा है जो 14.6bhp की पावर के साथ 14Nm का टाॅर्क जनरेट करता है। दोनों में 5 स्पीड गियरबाॅक्स दिया गया है।
कीमतों पर एक नज़र डाले तो सुजु़की जिक्सर SP का दाम 85,867 रूपए और जिक्सर SF SP का दाम 94,394 रूपए रखा गया है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, मुम्बई है।
यह भी पढें: निसान इंडिया ने लाॅन्च किए माइक्रा के अपडेट वर्जन