कांग्रेसियों ने मनाया पायलट का जन्म दिवस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 5:05 PM (IST)

भीलवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के जन्म दिवस बुधवार को भीलवाडा कांग्रेस कार्यालय में धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधा लगाया और महात्मा गांधी चिकित्सालय में जाकर मरीजों का फल भी वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, विधायक धीरज गुर्जर व महिला जिलाध्यक्ष मधू जाजू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।