इस लिस्ट में No Khan.. कपूर मार ले गए बाजी!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 3:05 PM (IST)

जबसे फिल्म "ऎ दिल है मुश्किल" का टीजर रिलीज हुआ है तबसे हर तरफ बस रणबीर-ऐश के रोमांस की बातें हो रहीं हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री बॉलीवुड का हॉट गॉसिप बन गई है। हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया जिसे देखकर आपको एकबार फिर से रणबीर-ऐश और अनुष्का से प्यार हो जायेगा। हालांकि फिल्मं का टीजर आने से पहले इस जो़डी को लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं। लोग ये सोच विचार में लगे थे कि, रणबीर ऐश पर्दे पर रोमांस करते हुए कैसे लगेंगे, लेकिन टीजर ने सारे सवालों का जवाब दे दिया। जानकर हैरानी होगी कि, ऐश्वर्या वैसे भी रणबीर से उम्र में लगभग 10 साल बड़ी हैं और फिल्म में भी हैं। इस साल "का और की" भी रिलीज हो चुकी है जिसमें अर्जुन कपूर और करीना कपूर साथ में नजर आए थे। कई और भी ऐसी फिल्में आ चुकी हैं और आने वाली हैं जिसमें एक्टर्स अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखे और दिखेंगे। इसी क्रम में आज हम ऐसे एक्टर्स की लिस्ट आपके सामने लेकर आएं हैं। क्लिक कीजिये अगली स्लाइड पर

रणबीर कपूर-ऐश्वर्या राय
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ऐ दिल है मुश्किल में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों को देखना दिलचस्प होगा।

कैटरीना कैफ-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बार बार देखो में कैटरीना कैफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भी देखना मजेदार होगा कि दोनों साथ में कैसे लगते हैं।

अर्जुन कपूर-करीना कपूर
अर्जुन कपूर और करीना कपूर की एंड का में साथ में आए और वो भी पति-पत्नि की भूमिका में। फिल्म कुछ खास तो नहीं चली लेकिन जोड़ी जरूर पसंद की गई।

रणबीर कपूर-कोंकणा सेन
रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा का रोमांस भी लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों बैकअप सिड में साथ में काफी अच्छे लगे थे।

अर्जुन कपूर-रणबीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह भी गुंडे में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखे थे। दोनों का रोमांस और प्रियंका चोपड़ा की अदाएं शानदार थी लेकिन फिल्म दर्शकों को खास पसन्द नहीं आयी। लेकिन बाजीराव मस्तानी में रणवीर और प्रियंका को साथ में पसंद किया गया।

शाहिद कपूर-रानी मुखर्जी
शाहिद कपूर दिल बोले हड़िप्पा में रानी मुखर्जी, तो किस्मत कनेक्शन में विद्या बालन के साथ दिखे, लेकिन फैन्स ने किसी को भी किसी के साथ पसंद नहीं किया।

अक्षय कुमार-रेखा
खिलाड़ियों का खिलाड़ी में साथ में रोमांस करते नजर आ चुके हैं।