हमउम्र! ...तो फिर एक हीरो और दूसरा हीरो का पापा क्यों!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 2:41 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में हिट वही है जिसने खुद को फिट रखा है वरना यहां हीरो से जीरो बनने में बिल्कुल देर नहीं लगती। अब आप ही देखिये बॉलीवुड के तीनो खान उम्र में 50 का आंक़डा पार कर चुकें हैं लेकिन आज भी फिल्म के हीरो ही हैं, तो दूसरी ओर कुछ ऐसे एक्टर हैं जो महज 40 के हैं लेकिन सिल्वरस्क्रीन पर पिता का रोल करते हुए नजर आतें हैं। इसीलिए तो कहा जाता है कि बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस भी मायने रखती है। बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनको देख आप उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकेंगे। अब आप ज्यादा सोचिये समझिये नहीं बल्कि उम्र का यह राज जानने के लिए हमारा आर्टिकल पढिये। तो फिर देर किस बात की, जल्दी से क्लिक कर डालिये अगली स्लाइड पर......

ऋतिक रोशन और टेलीविजन एक्टर राम कपूर एक ही उम्र के हैं लेकिन कोई मानेगा कि असल में ऐसा है, शायद ही कोई माने।

जया बच्चन और सिमी ग्रेवाल एक ही उम्र के हैं। जया के तो बाल भी सफ़ेद हो गए और सिमी की एक मुस्कान आज भी लोगो को अपना दीवाना बना लेती है।

आलिया भट्ट और परजान दस्तूर भी एक उम्र के ही हैं। लगा ना जोर का झटका, आखिर तारे गिनते गिनते वो इतने बड़े हो गए और आलिया भट्ट इतनी छोटी हैं।

अक्षय कुमार बेहद फिट दिखते हैं लेकिन उन्हीं के उम्र के दिलीप जोशी भी हैं जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आते हैं।

अनिल कपूर औऱ आलोकनाथ की उम्र एक ही है- 59 साल। लगा ना झटका, लेकिन यह सच है। वाकई में अनिल को इतना फिट देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन नहीं, तो मुश्किल जरूर है।

माही गिल और स्मृति ईरानी एक ही उम्र की है। लेकिन शायद ही माही गिल को देख कोई उनकी उम्र बता पाए।

राखी सावंत और सोहा अली खान भी एक ही उम्र की हैं लेकिन सोहा अली खान की खूबसूरती और फिटनेस के आगे तो अच्छे अच्छे भी फेल हैं।

गोविंद और संजय मिश्रा सेम ऐज के हैं। लेकिन दोनों एक एक दूसरे से कम से कम 8-10 साल बड़े-छोटे दिखते हैं।

हेमा मालिनी इस उम्र में भी इतनी फिट लगती हैं, वहीं उनकी हम उम्र फरीदा जलाद उनसे उम्र में कहीं ज्यादा बड़ी दिखती हैं।

नंदिता दास जानी मानी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जो दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती हैं लेकिन आपको शायद ही विश्वास हो कि वो और डॉली बिंद्रा एक ही उम्र के हैं।

दलेर मेंहदी और राहुल बोस की उम्र भी बराबर है। लगा ना झटका