सडक पर कपडे उतार ये क्या करने लगी लडकियां....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 12:17 PM (IST)

मॉस्को। रूस में लडकियों का एक समूह सडक पर ऐसी हरकतें अजीब हरकतें करने लगा कि देखने वाले भी भौंचक्के रह गए। रात का वक्त था और कुछ लडकियां सिर्फ अंत:वस्त्र पहने सडक पर खडी थी और आने जाने वाली गाडियों को रोक रही थी। इस समूह में 7 नौजवान महिलाएं थी। घटना सेंट्रल रूस के कजान शहर की है।


रात के समय ये 7 लडकियां अपने कपडे उतारकर सडक पर आ गई और सिर्फ अंत:वस्त्र पहने थी। ये लडकियां सडक पर से गुजरने वाली गाडियों को रोक रही थी और कपडे खरीदने के लिए पैसे मांग रही थी। इस पूरी घटना को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।


अंत:वस्त्र में खडी ये लडकियां हर गाडी वाले से 100 रूबल की मांग कर रही थी। वीडियो में ये महिलाएं कहती दिख रही हैं कि क्या आपके पास टी-शर्ट के लिए 100 रूबल्स हैं। हम खरीदारी के लिए जा रहे हैं। कृपया हमारी मदद करें। महिलाओं के इस स्टंट के पीछे वजह बडी अजीब है।


स्थानीय मीडिया के अनुसार ये सभी महिलाएं एक वर्कशॉप में हिस्सा ले रही थी जिसका मकसद यह सिखाना था कि शादी करने के लिए किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। महिलाओं ने इस तीन दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए 25,000 रूबल्स चुकाए थे।