47वां भाजपा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 अप्रैल 2026, 5:19 PM (IST)

लालसोट। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल दौलतपुरा के तत्वावधान में पुराने पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बाबूलाल पांचाल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य राम खिलाड़ी मीना ने भाजपा के इतिहास एवं संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं हरिनारायण मीना, हरिराम मीना एवं दिनेश गुरुजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा ने पार्टी की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने 13 व 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती के तहत “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान एवं गांव-गांव बस्ती चलो अभियान को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री सत्यनारायण गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नेतराम मीना, हरिओम योगी, सुरजन लाल मीना, रोशन लाल मीना, चिरंजी लाल महावर, सांवलराम मीना, रामस्वरूप जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, रमेश खूट्याला, मुनीम मीना, राजेंद्र सैनी, आत्माराम मीना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे