....और शिल्पा ने डांस शो में करवा दिया योगा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 10:16 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का योग से लगाव तो हम सभी जानते हैं। शिल्पा की योग की डीवीडी भी बाजार में उपलब्ध है। अब शिल्पा ने डांस रिएलिटी शो में भी योगा करवा दिया।


गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले बचॅचों के डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो में शिल्पा ने बच्चो से योगा करवाया। शिल्पा ने बच्चों से योगा शो के ऐलिमिनेशन राउंड में कराया।


प्रोडक्शन हाउस के सूत्र के अनुसार, शिल्पा के लिए ऑडिशन राउंड में बच्चों को ऐलिमिनेट करना बेहद मुश्किल था। एक मां होने के नाते वह बच्चों को रोते हुए या दुखी नहीं देख सकती, इसीलिए तनाव दूर करने के लिए उन्होंने ऐलिमिनेशन राउंड में योग सेशन कराया।


शिल्पा सोनी चैनल पर आने वाले इस शो में गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ जज के तौर पर नजर आने वाली हैं। यह डांस रियलिटी शो 10 सितंबर से प्रसारित होगा।