iPhone 7, iPhone 7 plus, जानें-खासियत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 सितम्बर 2016, 10:16 AM (IST)

नई दिल्ली। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल आज दो नए आईफोन बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर रही है। भारत में आईफोन 7 की बिक्री अक्टूबर तक शुरू हो सकती है। आज सुबह 10 बजे सैन फ्रांसिस्को में एक शानदार समारोह में एप्पल के दोनों नए स्मार्टफोन को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी नए एप्पल वॉच भी लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही ये फोन बाजार में बिकने शुरू हो जाएंगे। भारत की बात करें तो आईफोन 7 की बिक्री अक्टूबर तक शुरू हो सकती है।

एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की खासियत

डिजाइन आईफोन 6 और 6 प्लस जैसी ही होगी, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव फोन के फीचर्स में होगा। 2 जीबी रैम, 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज होगा। स्क्रीन की बात करें तो आईफोन 7 की स्क्रीन 4.7 इंच और आईफोन 7 प्लस की स्क्रीन 5.5 इंच की हो सकती है। कहा जा रहा है कि आईफोन 7 प्लस में दो रियर कैमरे हो सकते हैं। आईफोन 7 की शुरुआती कीमत 50 हजार तक होगी।

ये हो सकती हैं कीमतें

फोनरडार की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 के 32 जीबी वर्जन की कीमत 5288 युआन (करीब 53 हजार रुपए), 128 जीबी वर्जन की कीमत 6088 युआन (करीब 61 हजार रुपए) और 256 जीबी वर्जन की कीमत 7088 युआन ( करीब 71 हजार रुपए) हो सकती है। वहीं आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वर्जन 6088 युआन (करीब 61 हजार रुपए), 128 जीबी वर्जन 6888 युआन (करीब 69 हजार रुपए) और 256 जीबी वाला वर्जन 7888 युआन ( करीब 79 हजार रुपए) में लॉन्च हो सकता है।

इस बार नीला रंगा होगा खास

इस बार आईफोन का नया रंग भी चर्चा बटोर रहा है। यूट्यूब के एक वीडियो में रिव्यूअर ने ये दावा किया है कि नए आईफोन को ब्लू कलर में भी लॉन्च किया जाएगा। यूट्यूब के अनबॉक्स थैरेपी चैनल के वीडियो में ये दावा किया गया है। पिछले आईफोन में रोज रैड और सिल्वर कलर ज्यादा पसंद किए गए थे। ब्लू आईफोन के शौकीनों के लिए नया स्टेटस सिंबल हो सकता है।

तिरछी ओलेड स्क्रीन

इस फोन में तिरछी ओलेड स्क्रीन होगी, जो कि अभी तक किसी भी पुराने आईफोन में नहीं देखी गई है। नए डिजाइन में ग्लास बॉडी होगी जो कि मेटल बॉडी डिजाइन की जगह होगी। अभी तक जितने भी आईफोन के मॉडल कंपनी ने मार्केट में उतारे हैं उन सभी में मेटेलिक बॉडी होती थी।

ड्यूअल लेंस कैमरा

आईफोन 7 में ड्यूअल लेंस कैमरा होने केभी कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में हुए एक लीक में इस बात का जिक्र है कि आईफोन 7 का एक वैरिएंट सिंगल लेंस तो दूसरा ड्यूअल लेंस कैमरा के साथ आएगा। आईफोन ड्यूअल लेंस कैमरा आईफोन 7 प्लस दे सकता है।