सिरसा। नागरिक
अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी,अस्पतालों में डॉक्टर्स की सुरक्षा व्यवस्था
अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाने की मांग को लेकर सिरसा के नागरिक
अस्पताल में डॉक्टर्स आज पेन डाउन हड़ताल पर रहे.डॉक्टर्स सुबह 8 बजे से
लेकर 10 बजे तक हड़ताल पर रहे.
दरसअल
प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी है इसी कमी को पूरा करने की मांग
डॉक्टर्स कर रहे है.आज इसी मांग को लेकर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स ने दो घंटे की
पेन डाउन हड़ताल की.हड़ताल के दौरान डॉक्टर्स ने अस्पताल में रोषमार्च भी निकाला।
डॉक्टर्स ने कहा की सरकार उनकी इस मांग को जल्द पूरा करे.