बाड़मेर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित परिसम्पतियों के संधारण एवं परिणाम के संबंध में जीआईएस के क्रियान्वयन के लिए पंचायत समिति बाड़मेर और रामसर के कनिष्ठ अभियन्ता, कनिष्ठ तकनीकी सहायकों, ग्राम सेवको एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।
इस दौरान मनरेगा कार्याे की जियो टेगिग के विविध पहलुओ से प्रतिभागियो को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम अधिकारी नवलाराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देशाानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पूर्ण कार्यो के मोबाईल एप्प के माध्यम से जियो टेगिंग की जाएगी। इसके लिए पंचायत समिति स्तर पर एमएसई और जीएएस के प्रशिक्षण के उपरांत पंचायत समिति बाडमेर और रामसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयक्त कार्यशाला आयोजित की गई हैं। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार इसके लिए इंटरैक्टिव सिस्टम तयार किया जा रहा है। इस संबंध में एसओपी पर उपलब्ध हैं। जीआईएस आंकडो का संधारण तीन चरणों में किया जाएगा। ग्रामीण रोजगार योजना की इस महत्वाकांक्षी योजना में अनियमितताओ की शिकायतो पर काबू पाने के लिए इस अत्याधुनिक प्रौधोगिकी का उपयोग किया जा रहा है। सहायक अभियन्ता रामलाल जैन ने जीआईएस बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत होने वाले कामकाज की तस्वीरे लेने के लिए इसरो ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनार्ह हैं। जियो मनरेगा के तहत कामकाज की बेहतर निगरानी के लिये इंडियन रिमोट सैंसिंग सेटेलाईट से हजारों हाई-रिजोल्यूशन तस्वीरे लेनी शुरू कर दी हैं जिन्हे जियो टैग किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में एमआईएस मैनेजर विनोद कुमार एवं लेखा सहायक ललित जैन ने एसजीएनओ, डीजीएनओ, जीएएस, एमएसई एवं जीपीडीसी के बारे में जानकारी दी।