झांसी। घर में कोई पालने वाला नहीं होने के कारण 10 साल की लड़की ट्रेन में
लावारिस हालत में रोते हुए मिली। जिसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवानों ने
लड़की को चाईल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
चण्डीगढ़ से मधुरई जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक 10 साल की लड़की लावारिस हालत में रोती हुई मिली। सूचना मिलने पर दो आरपीएफ के सिपाही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आए और लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लिया। थाने में पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसका नाम मीनू है और वह के दिल्ली झोपड़ी पट्टी में रहती थी।
मीनू ने बताया कि उसकी माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद उसकी नानी उसका पालन कर रही थी लेकिन कुछ दिन पहले उनकी भी मौत हो गई। अब उसका पालन करने वालों में कोई भी नहीं है। जिस कारण उसे नहीं पता कि वह कहां जाए। इसीलिए वह वहां से निकलकर ट्रेन में बैठ गई। पूछताछ करने के बाद आरपीएफ ने किशोरी को चाईल्ड लाइन के हवाले कर दिया।