फरीदाबाद। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या कम होने से नाराज सरकारी डॉक्टरों ने आज फरीदाबाद के सरकारी बादशाह खान अस्पताल में 2 घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक की, हलाकि इस हड़ताल में इमरजेंसी सर्विसेस शामिल नहीं थी लेकिन फिर भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल में आज डाक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब इस बारे में इलाज कराने आए मरीजों से बात की गई तो उनका कहना था कि वह काफी देर से यहां खड़े हैं लेकिन उन्हें अटेंड करने के लिए कोई डॉक्टर अपने रूम में मौजूद नहीं है जिससे मरीज खासे नाराज है। मरीजों का कहना है कि उन्हें इस हड़ताल की कोई सूचना नहीं थी। वही दूसरी तरफ हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इस समय करीब 5000 डॉक्टरों की जरूरत है जबकि अभी सिर्फ 1500 डॉ काम कर रहे हैं उनका कहना है के डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है डॉक्टरों का यह कहना था के यह हड़ताल सांकेतिक है आगे की रणनीति पर बाद में विचार किया जाएगावही हड़ताल पर बैठे डॉक्टर डॉ सुशील अहलावत से बात की गई तो उनका कहना था कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या कम है और अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे है। डाक्टरों की कमी के चलते ज्यादातर मरीजों बिना इलाज कराए वापस जाना पड़ता है। कभी कभी तो मरीजों के जान पर आ बनती है। वही उनका कहना था कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांग पर जल्दी विचार करेगी