दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक ए.मुरुगादास को सोनाक्षी सिन्हा का प्रेम खासा महंगा पडा है। अपने करियर में पहली बार उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखना पडा है। हिन्दी में दो सफल फिल्में—गजनी और हॉली डे—बनाने वाले मुुरुगादास ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी नायिका प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का नकारात्मक समर्थन मिलेगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में मात्र 20 करोड की कमाई की है।
सोनाक्षी सिन्हा की यह लगातार चौथी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही
है। उनकी अन्तिम सफल फिल्म हॉली डे थी, हालांकि इस फिल्म की सफलता का सारा
श्रेय अक्षय कुमार ले गए थे। निर्देशक ए.मुरुगादास की ‘अकीरा’ दक्षिण की
सुपर हिट फिल्म ‘मौनी राय’ का रीमेक है। मूल फिल्म नायक प्रधान थी, जिसे
मुरुगादास ने हिन्दी में नायिका प्रधान बना दिया जो दर्शकों को पसन्द नहीं
आया।
वीकेंड पर अपेक्षा से कम प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘अकीरा’ के व्यवसाय में सोमवार को कोई बडी गिरावट नजर नहीं आई है। यह फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। सोमवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिन में फिल्म ने अब तक 20.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.30 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 38 करोड़ की लागत से तैयार इस फिल्म को सुरक्षित होने के लिए 44 करोड़ का व्यवसाय करना होगा।