भीलवाड़ा। पर्यावरण को बचाने को लिये भीलवाड़ा के पंचमुखी मोक्ष धाम में एलपीजी गैस से शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है। मोक्षधाम को सुन्दर बनाने के लिए उसमें करीब 15 सौ पौधे लगाये गये है। इसके साथ यहां पर लाईब्रेरी और अन्य कई सुविधाएं भी मौजूद है। समिति के मंत्री व पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने इसके बारें में जानकारी दी। एलपीजी शव दाहगृह निर्माण में करीब 75 लाख रूपये का खर्चा आया था।