खास खबर। भरतपुर
अखिल भारतबंर्षिय खंडेलवाल वैश्य महासभा जयपुर की कार्यकारिणी की बैठक पीतमपुरा दिल्ली में अयोजित हुई। इसमें भरतपुर -डींग जिले से विशेष आमंत्रित में खंडेलवाल युवा वैश्य समिति जिला भरतपुर -डीग की टीम भी मीटिंग मे शामिल हुई। जिसमें संस्था द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को समाज द्वारा मिलने वाली विधवा पेंशन योजना और छात्रवृति को दोबारा चालू करने के लिए ज्ञापन दिया।
भरतपुर से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री निखिल खंडेलवाल ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तुंग वालों ने सभी को आश्वासत किया कि आप हमें उनके नाम भेजें और उनकी तुरंत पेंशन चालू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रधानमंत्री ने पूरी युवा वैश्य टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जो युवा वैश्य टीम भरतपुर डींग के सभी परिवारों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है उनके साथ पूरा राष्ट्रीय महासभा आप लोगों के साथ खड़ी है और सब तरीके के साथ खड़ी है।
भरतपुर से अध्यक्ष निखिल खंडेलवाल, कामवान से महामंत्री दीपक तमोलिया, कामवान कार्यकारी अध्यक्ष टोनू मातुकी वाले भरतपुर से लीगल एडवाइजर अंकुर एडवोकेट एवं खंडेलवाल मित्र मंडल सेवा समिति कामवन के संस्थापक रामकिशोर पितलिया, प्रवीण खंडेलवाल भरतपुर, विपुल तमोलिया कामवन मौजूद रहे। युवा टीम के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तुंगा वाले एवं राष्ट्रीय प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश टटार का मंच पर स्वागत सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे