लो भाई! अब सबके सामने यह शो खोलेगा राधे मां की सच्चाई!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 सितम्बर 2016, 2:49 PM (IST)

हमारी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री विवादित चीजों को पर्दे पर उतारने में न देरी करती है, न ही पीछे रहती है। । फिर चाहे वह आरुषि हत्यकांड हो या फिर प्रत्युषा की मौत मामला, और अब इसी क्रम में टीवी की दुनिया में जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी विवादास्पद आध्यात्मिक साध्वी राधे मां की कहानी।

जी हां राधे मां, जिन्होंने बीते वर्ष मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो राधे मां के ऊपर एक टीवी शो बनने जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि वो बिग बॉस 10 में आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस सीरियल में राधे मां की पूरी जिंदगी के पन्ने खोले जाएंगे।

राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है, मगर वह किसी तरह राधे मां बनीं और कैसे दहेज के केस में फंसने के बाद पॉपुलर हुईं, यह सब शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा होंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह शो देवांशी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द होगा। इस किरदार को काशवी कोठारी निभाएंगीं।

शो में कुसुम सुंदरी नाम का एक करेक्टर है, जो एक चालाक गॉडवुमेन हैं। कुसुम समाज में कुछ ऐसी मान्यताएं फैला देंगी, जिससे देवांशी की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।

पहले यह खबरें आ रही थीं कि ये वादा रहा की एक्ट्रेस अंकिता शर्मा इस शो में निगेटिव किरदार निभाएंगी। शो में अंकिता के केरेक्टर का नाम कोमल है और देवांशी उनके साथ ही रहेगी।

आपको बता दें कि राधे मां तब विवादों में फसी थीं जब मुंबई की एक महिला ने उन पर आरोप लगाया कि राधे मां ने उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है।