उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। जिसके मद्देनजर हर राजनीतिक पार्टी अपने अपने तरीके से लोगों से जुड़कर अपनी वोट बैंक बनाने में पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। जहां कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने चुनावी रण के बिगुल बजा दिए हैं वहीं कई पार्टियां एकदम नए अंदाज में चुनावी रण का बिगुल बजाने जा रही हैं। यूपी में पिछले 27 सालों से कांग्रेस का बनवास खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसकों खत्म करने के लिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रण में उतर चुके हैं।
राहुल गांधी ने इस बार बिल्कुल नए अंदाज में खाट पंचायत की रणनीति बनाई है। इसका नाम दिया गया है राहुल संग खाट सभा। इसमें कुल 2500 खाट किसानों के बैठने के लिए बिछाए गये हैं। राहुल रुद्रपुर के दूधनाथ बाबा मंदिर मैदान में खाट पंचायत के दौरान जनता से सीधे संवाद करेंगे।
राहुल गांधी देवरिया जिले से आज से 25 दिन की किसान यात्रा पर निकलेंगे। राहुल गांधी देवरिया से कुशीनगर होकर गोरखपुर पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम दरवाजे से दरवाजे तक अभियान के तहत किसान मांग पत्र एकत्रित करेंगे| किसान पंचायत में किसानों के साथ एक किसान मांग पत्र दिया जा रहा है |जिसमें कांग्रेस लिखित गारंटी देगी कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा मांफ करेंगे।