पशुबाड़े से ताला तोड़ ले गए भैंस

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 सितम्बर 2016, 1:18 PM (IST)

धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव चितौरा में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के पशुबाड़े को निशाना बनाते हुए करीब 70 हजार की कीमत की दुधारू भैंस को पार कर दिया। पीडि़त लाखनसिंह त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पशुबाड़े के बाहर बीती रात को सो रहा था। रात करीब एक बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने पशुबाड़े के फाटक का ताला तोडक़र अंदर घुसकर भैंस को निकाल लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भैंस को खेतों के रास्ते लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने सुबह ही पशु के पदचिन्हों पर खोजबीन की जो सैंपऊ नहर तक पदचिन्ह दिखाई दिए। लेकिन उसके बाद भैंस का सुराग नहीं लगा। पीडि़तों से मामले से संैपऊ थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया। चूंकि मामला कौलारी थाना पुलिस का है इसलिए, सैंपऊ थाना पुलिस ने पीडि़तों को मामला दर्ज कराने के लिए कौलारी थाने भेज दिया है।