सांसद दुष्यंत सिंह व मंत्रियों ने ली अधिकारियों की क्लास

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 सितम्बर 2016, 1:11 PM (IST)

बारां। बारां जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में झालावाड़-बारां सांसद दुष्यन्त सिंह, प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा तथा कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यांे व विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। मिनी सचिवालय के सभाकक्ष में प्रात: 11.30 बजे शुरू हुई बैठक में अधिकारी प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हुए। वहीं पूरी बैठक से मीडिया को दूर रखा गया।